संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
आस्था का केंद्र बाड़ी माता मंदिर में रखी दान पेटी से 20 हजार रुपए की चोरी।
कानड़ः नगर के समीप ग्राम पचेटी में एक बार फिर आस्था का केंद्र सुप्रसिद्ध बाड़ी माता मंदिर में बीते दिनों मंगलवार को रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें से करीब 20 हजार की नकद राशि चुरा ले गये साथ ही मंदिर पुजारी का मोबाइल फोन भी ले गए
घटना की जानकारी बुधवार शाम को मंदिर पुजारी शिवनारायण भिलाला ने कानड़ थाना पहुंचकर दी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की ओर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया
थाना प्रभारी आर के दांगी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं ओर जल्दी ही चोरो का सुराग लगाकर खुलासा किया जाएगा।







