ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
श्रावणी मेले के अवसर पर जागेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बार बार लग रहे जाम से परेशान रहे श्रृद्धालु।
अल्मोड़ाः जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले सुअवसर पर रविवार को श्रृद्धालुओं की काफी भीड़ रही,जिसे व्यवस्थित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आरतोला चौकी के पास आधा किलोमीटर दूर तक वाहनों के जाम लगने से श्रृद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जागेश्वर धाम में मेले के तीसरे रविवार को श्रृद्धालुओं की काफी भीड़ रही। शनिवार शाम से धाम के आसपास के तमाम होटलों में, रिजॉर्ट व होमस्टे भरने लगे थे। मंदिर में सुबह से ही श्रृद्धालुओं की लंबी कतार लगने लगी थी जो दिनभर बढ़ती गई। वहां श्रृद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों की बहुत भीड़ दिखाई दी।








