संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को बंदियो से मुलाकात की सुविधा।
आगर-मालवा : जिला जेल आगर एवं उप जेल सुसनेर में निरूद्ध बंदियों को 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनकी बहनों से मिलने एवं रक्षासूत्र बांधने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक बहनों एवं उनके साथ पाँच वर्ष के कम उम्र के बच्चों को उनके द्वारा पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दी जायेगी।
जिला जेल आगर-मालवा के उप अधीक्षक हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को अनुमति दी जाएगी। एक बंदी की मुलाकात केवल एक बार होगी। सभी बहने एक साथ आएं। महिला प्रहरी द्वारा प्रवेश से आगंतुको की तलाशी ली जाएगी। थाली एवं पूजन सामग्री जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। जेल गेट के भीतर मोबाईल फोन, हैण्ड बेग या थैला, नगद राशि, नशीली वस्तुएं, धारदार वस्तु आदि नहीं प्रतिबंधित होंगे।







