संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
बहनों का स्नेह आशीर्वाद जीवन भर याद रखूंगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
गौवंश सरंक्षण एवं संवर्द्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध
आगर-मालवा जिले में बड़े कारखाने खोलकर युवाओं को रोजगार देंगे।
जिले के दिव्यांगजनों को 52 लाख से अधिक के 569 सहायक उपकरण वितरित।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर-मालवा जिले में लाड़ली बहनों के बीच मनाया रक्षाबंधन पर्व।
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अद्भुत आनंद का दिवस है, बहनों ने स्नेह के साथ मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा है, बहनों का स्नेह आशीर्वाद जीवन भर याद रखूंगा, बहनों का अशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है, बहनों का आशीर्वाद हमारी सरकार के साथ है, हमारी भारतीय संस्कृति तथा हमारे तीज त्योहार प्रेम सद्भाव के साथ आनंददायक तथा प्रेरणादायक है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्यौहार है। आज आगर-मालवा जिले की बहनों से मिले स्नेह से मैं अभिभूत हूॅ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगर-मालवा जिले में रक्षाबंधन पर्व एवं दिव्यांगजन सहायक उपरण वितरण समारोह में शामिल होकर लाडली बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने बहनों को अपने हाथो से मिठाई खिलाई मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किये। लाडली बहनों के बीच में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों पर पुष्पवर्षा की एवं राखी बंधवाई। मंच पर बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 308 दिव्यांगजनों को 52 लाख 90 हजार की लागत के 569 सहायक उपकरण वितरित किये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर नारी सशक्तिकरण के कार्य किये जा रहे है।
लाडली बहना योजना में आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 250 रुपए राखी का अतिरिक्त उपहार भी बहनों को प्रदान किया गया है, भाईदूज से पूरे 1500 रुपए प्रतिमाह तथा धीरे-धीरे से 3000 हजार रुपए तक प्रतिमाह किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौवंश सरंक्षण एवं संवर्द्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध है, गौवंश को किसी भी स्थिति में सड़कों पर नही रहने दिया जाएगा। गाय का दुग्ध गुणवत्तापूर्ण होता है, दूध उत्पादन को बढ़ाने हेतु गाय के दूध को अधिक दाम पर दुग्ध संघ खरीदेगा।
उन्होंने कहा कि गौवंश के संवर्द्धन एवं संरक्षण के अंतर्गत शासन की योजना के अंतर्गत 25 गायों के पालन पर 42 लाख रुपए वित्त पोषण दिया जएगा, जिसमें 10 लाख रुपए की छूट रहेगी। गौशालाओं को प्रत्येक गाय के पालन पोषण के लिए 40 रुपए प्रति गाय तथा नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित गौशालाओं को भी 40 रुपए प्रतिगाय दिये जाएंगे। जो निकाय 5000 गौवंश की गौशाला संचालित करेगा, उसे हमारी सरकार 130 एकड़ इीनउप उपलब्ध करवाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए देश को अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं उन्होंने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है, हमसभी प्रधानमंत्री के स्वदेशी के मूलमंत्र से देश एवं प्रदेश काव नम्बर वन बनायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन नये-नये उद्योग स्थापित हो रहे है, आगर-मालवा जिले में बड़े कारखाने खोलकर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाएंगे। आगर मालवा जिले में लगभग 4000 करोड रुपए की लागत से आलू चिप्स उत्पादन का कारखाना खुलने वाला है, एथेनॉल प्लांट का कारखाना भी खुलेगा, जिससे जिले के मक्का उत्पादक कृषकों को लाभ मिलेगा।
सरकार किसानों की आय चार गुना तक बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती, कालीसिंध, चंबल लिंक परियोजना का जिले के कृषकों को लाभ मिलेगा। नदी जोड़ो परियोजना एवं बाधों का निर्माण कर जिले के हर खेत हर गांव तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
कारखानों के लिये भी पानी पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि आगर-उज्जैन के मध्य फोरलेन बनेगा। रेल की सौगात भी जिले को मिलेगी।
कार्यक्रम को विधायक श्री मधु गेहलोत ने सम्बोधित कर कहा कि आज का दिन हमारे आगर के लिये सौभाग्यशाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं अपनी बहनों के बीच पहुचंकर रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहे है।
कार्यक्रम में विधायक श्री मघु गेहलोत, शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश पटेल, पूर्व विधायक श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री गोपाल परमार, श्री लालजीराम मालवीय, श्री बद्री लाल सोनी, जनप्रतिनिधि श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, फूलचंद वेदियां, प्रेम मस्ताना, भेरू सिंह चौहान, कैलाश कुंभकार भरत प्रजापति, श्रीमती आभा चौपड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, एडीजी श्री नवनीत सिंह भसिन, एसपी श्री विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एएसपी श्री रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीएम आगर श्री मिलिंद ढोके, एसडीएम श्री सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड, मनीषा कौल, अधीक्षक भू‘-अभिलेख सुश्री प्रीति चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री ओपी विजयवर्गीय ने किया।







