व्यंग्य को साहित्यिक गरिमा प्रदान करने वाले लेखक थे हरिशंकर परसाई।

Spread the love

 

विवेक रंजन श्रीवास्तव।

 

 

 

व्यंग्य को साहित्यिक गरिमा प्रदान करने वाले लेखक थे हरिशंकर परसाई।

 

 

 

मेरी नजर में भारतीय व्यंग्य का वह नाम, जो किसी परिभाषा या आकलन में बंधता ही नहीं, हरिशंकर परसाई है। उन्हें पढ़ो तो वे व्यंग्यकार कम और समाज के इतिहासकार ज्यादा लगते हैं। इतिहास तो तारीखों और घटनाओं का ब्यौरा भर देता है, पर परसाई उन तारीखों और घटनाओं के बीच छिपे मनुष्य के मनोभाव, उसकी दोहरी सोच और उसके छलावे को पकड़ते हैं। वे ऐसी टार्च वाले हैं, जो समाज के अंधेरे कोनों में प्रकाश डाल कर वहां की गंध, वहां की सड़ांध, वहां की विडंबना को पाठक के सामने सजीव कर देती है।

उनको पढ़ते हुए लगता है जैसे हमारे ही घर के आंगन में कोई आईना रख दिया गया है। हम अक्सर समाज की आलोचना बड़े आराम से करते हैं लेकिन जब वही समाज हमारे भीतर की कमज़ोरियों को उजागर कर देता है, तब हम बरबस चौंकते हैं। परसाई की यही ताकत है। वे हंसाते हैं, और उसी हंसी में हमें हमारा कुरूप प्रतिबिंब दिखा देते हैं।

वो व्यक्तिगत कटाक्ष नहीं करता, बल्कि पूरी व्यवस्था की पोल खोलता है। नेता, अफसर, बाबू, पंडित, साधु सब उनकी दृष्टि में समान रूप से कटघरे में खड़े होते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं कि वे स्वयं बहुत आदर्श के पुतले ही थे लेकिन वे सिर्फ दूसरों पर नहीं, अपने ही वर्ग और अपने ही जीवन पर भी तंज कसने से पीछे नहीं हटे। यही उनकी ईमानदारी है, यही उनकी प्रामाणिकता है।

हरिशंकर परसाई हिंदी के पहले लेखक थे, जिन्होंने नए स्वरूप में व्यंग्य को साहित्य की मुख्यधारा में स्थापित किया। उन्होंने व्यंग्य को अखबारी स्तंभ से उठाकर साहित्यिक गरिमा दी। उन्होंने साबित किया कि व्यंग्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि चिंतन है। उनकी लेखनी किसी तलवार से कम नहीं थी, पर यह तलवार लहू नहीं बहाती थी, बल्कि पाठक की आंखें खोल देती थी।

मेरी नजर में परसाई सिर्फ व्यंग्यकार नहीं, बल्कि एक सामाजिक पर्यवेक्षक तथा दार्शनिक थे। उन्होंने यह दिखाया कि हास्य और व्यंग्य सिर्फ हंसाने की कला नहीं है, बल्कि समाज को बदलने का सबसे सशक्त उपकरण है। परसाई को पढ़ते हुए लगता है कि जैसे वे हमारे सामने बैठे हों और हमारी ही भाषा में हमारी कमियों को हमें सुना रहे हों।

हर दौर में परसाई प्रासंगिक हैं, क्योंकि उनकी व्यंग्य दृष्टि किसी समय विशेष तक सीमित नहीं है। वे आदमी की उस आदत पर चोट करते हैं, जो हर युग में वही रहती है, पाखंड, लालच, ढोंग, सत्ता का दुरुपयोग शाश्वत प्रवृत्ति है। यही कारण है कि आज भी जब हम उन्हें पढ़ते हैं तो लगता है कि वे हमारे आज पर लिख रहे हैं, जबकि वे दशकों पहले चले गए।

मेरे लिए परसाई की लेखनी वह चेतावनी है कि यदि समाज अपनी कमजोरियों को पहचान कर सुधार नहीं करेगा तो उसका पतन निश्चित है। वे हंसते-हंसते हमें रुला जाते हैं और यही उनका सबसे बड़ा साहित्यिक अवदान है।  (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़