प्रो.(डॉ.) मंजू वर्मा,
(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़)।
“सत्तर के दशक का मोहब्बतनामा”
मूल रूप से मैं एक इतिहासकार हूँ कोई साहित्यकार, कवयित्री या शायरा नहीं हूँ, ना ही मेरा कोई अन्दाज शायराना है। बरसों तक मैंने इतिहास का गहन अध्ययन किया, स्वयं शोध किया, इतिहास के शोधार्थियों को गाइड भी किया और इतिहास ही मेरे शिक्षण का विषय भी रहा है l इतिहास की वज़ह से ही मुझे मेरी जिन्दगी के वो हसीन लम्हे मिले जो मेरी उम्र भर की यादों की पूंजी बन गए । इतिहास का अध्ययन करते समय मेरा परिचय एक बेहद खूबसूरत इंसान से हुआ जो मेरे वजूद का हिस्सा बन गया……मेरी जिन्दगी……मेरी दुनिया……मेरा सबकुछ…..मेरी मोहब्बत…..
“इतिहास विभाग में मुझे तुम मिले राज सर …….तुम……कितनी प्यारी मुलाकात थी, कितनी हसीन……..वो पहली मुलाकात…….वो अविस्मरणीय मुलाकात…..I
जब तुम मिले,
दिल से दिल जुड़े
मोहब्बत के फूल खिले
फ़िज़ाएं महकने लगीं
परिंदे चहकने लगे
दिल भी बहकने लगे
खिजां में बेमौसम ही
बहार आ गयी…..
तुम्हें याद है राज सर वो हमारी पहली मुलाकात…….सितंबर का वो रूखा-सूखा सा महीना। इतिहास विभाग के गलियारे में तुम्हारा मिलना…..बिना सोचे……बिना कुछ कहे……आँखों ही आँखों में हमारा एक दूजे में खो जाना……शब्दों में तो केवल नाम के उच्चारण के साथ ही परिचय हुआ था। ना तुम कुछ कह सके ना ही मैं कुछ कह पायी। लेकिन तुम्हारी आँखें बहुत कुछ कह गईं…….I
मेरी आँखों में एक ही सवाल था ……फिर कब मिलोगे राज सर…..?
और बिना कुछ कहे तुम्हारी आँखों ने मेरे सवाल का जवाब दिया…..बहुत जल्द मिलेंगे मनु ……मेरी इंतजार करना…..I
और हम मिलते रहे,इतिहास विभाग के इतिहास में हमने प्रेम का एक नया अध्याय जोड़ा…..वो था…..सत्तर के दशक का मोहब्बतनामा……
जिसे विस्तार से जानने के लिये पढ़ें मेरा लिखा सत्य पर आधारित उपन्यास ……जो Amazon पर उपलब्ध है……..
“राज सर आई. पी. एस.”







