मुक्तिधाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है, इस कारण बरसते पानी में, खुले खेत में, टायर व डीजल से अंतिम संस्कार करने पर मजबूर ग्रामीण।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ (म. प्र.) : गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

 

मुक्तिधाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है, इस कारण बरसते पानी में, खुले खेत में, टायर व डीजल से अंतिम संस्कार करने पर मजबूर ग्रामीण।

 

            कानड़ : आप जो तस्वीर देख रहे हो यह मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले कानड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकबड़ा बीड़ के झंडावली पठार गांव की,है, जहां एक और देश आजादी की 79 वीं वर्षगांठ मना रहा है वही इन ग्रामीणों के पास मृतकों के अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्तिधाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है, गिरते बारिश में अपने खेतों में अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करते हुए दिख रही यह तस्वीर बहुत ही निंदनीय है।

 

जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम पंचायत चकबड़ा बीड़ के झंडावली पठार गांव की, जहां गांव में गत रात्रि को एक बुजुर्ग मृत्यु हो जाती है,

 

जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव वालों के पास मुक्तिधाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है, उन्हें अपने खेत पर ही मृतक का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। इस तरह खेत में खुले में गिरते पानी में अंतिम संस्कार करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो अब सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

दअरसल ग्रामीणों को अपने परिजन के अंतिम संस्कार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही वर्षा के कारण लकड़ी की व्यवस्था संभव नहीं हो सकी, जिस पर मजबूरन ग्रामीणों ने टायर की सहायता से अंतिम संस्कार किया। गांव में आज तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हुआ है लगभग 200 घरों की इस बस्ती में शासन-प्रशासन का ध्यान कभी नहीं गया, जिस कारण ग्रामीण वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए असुविधा झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी श्मशान घाट निर्माण की मांग की है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़