ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डर के साथ लगते गांव नई गट्टी राजों के भी है बाढ़ से प्रभावित।
सतलुज का पानी का बहाव तेज
पानी में गुजरते घरों से निकल रहे है लोग
पानी हरि के हैड से दो लाख तीस हजार कियूसिक पानी हुसैनीवाला हैड को छोड़ा गया
गट्टी राजोके गाँव के पास से निकलती सतलुज की एक फाट के साथ अस्थायी बांध टूट गया है जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
हरिके हेड से पानी छोड़े जाने के कारण फिरोजपुर की सरहद से लगे निचले इलाके के गाँवों में पानी का स्तर बढ़ गया है। और गट्टी राजोके गाँव के पास से निकलती सतलुज की एक फाट के साथ अस्थायी बांध टूट गया है जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है सतलुज का पानी गाँवों को भारत से जोड़ने वाला एकमात्र पुल भी खतरे में आ गया है पुल के नीचे सतलुज दरिया की फाट में कलाली आने के कारण जेसीबी के ज़रिए साफ़ किया जा रहा है ताकि पुल को कोई नुकसान न पहुँचे और लोग आ-जा सकें। अगर पुल को नुकसान होता है तो कई गाँवों का संपर्क भारत से कट जाएगा।
बाइटः विरु
वंही प्रशानिक अधिकारियों का कहना है कि पानी हरि के हैड से दो लाख तीस हजार कियूसिक पानी हुसैनीवाला हैड को छोड़ा गया है जिला फिरोजपुर के करीब बीस गांव बाढ़ से प्रभावित है और अगर पानी बढ़ता रहा तो और गांव भी प्रभावित हो रहे है उन्होंने बताया कि लोगो को रेस्कियू करने के लिए और लोगो के खाने पाइन और उनको ठहराने का पूरा इंतजाम किया हुआ है और लोगो को अपील की जा रही है की वो निचले इलाकों को छोड़ कर उचे स्थान पर आ जाए ।
बाइटः गुरदेव सिंह धम असिटेंट कमिश्नर फिरोजपुर।







