पं. हरीश काला, मयाली रुद्रप्रयाग।
श्राद्ध महत्व
ऊँ आब्रह्रमस्तम्ब पर्यन्तं देवर्षि पितृ मानवा:। तृप्यन्तु पितर: सर्वे मातृ माता महादय:।। अतीत कुलकोटीनां सप्तद्वीप निवासिनाम्। ये अबान्धवा बान्धवा वा ये अन्य जन्मनि बान्धवा:। ते सर्वे तृप्तिमायान्तु मया दत्तेन वारिणा।
अर्थात ब्रह्मा जी से लेकर कीटों तक जितने जीव है वे तथा देवता ऋषि, पितर, मनुष्य और माता, पिता, नाना आदि पितृगण ये सभी तृप्त हों। मेरे कुल की बीती हुई करोड़ों पीड़ियो में उतपन्न हुये जो जो पितर ब्रह्म लोक के सातों द्वीप के भीतर कहीं भी निवास करते हो उनकी तृप्ति के लिए हमारे द्वारा दिया हुआ तिल मिश्रित जल उन्हें प्राप्त हो जो मेरे बान्धव न रहे हो। जो इस जन्म में या किसी दूसरे जन्म में मेरे बान्धव रहें हो वो सभी हमारे दिये जल एवं भोजन से तृप्त होवें।
मनुष्य मात्र के लिए शास्त्रों में देव ऋण, ऋषि ऋण, पितृ ऋण ये तीन ऋण बताये गये हैं इनमें श्राद्ध के द्वारा पितृ ऋण उतारा जाता है बिष्णुपुराण में कहा गया है श्राद्ध से तृप्त होकर पितर समस्त कामनाओं को पूर्ण कर आशीर्वाद देते हैं। इसके अतिरिक्त श्राद्ध कर्ता पुरुष से विश्व देवगण, पितृगण मातमह तथा कुटुम्बीजन सभी सन्तुष्ट रहते हैं।
श्राद्ध कहते किसे है?
श्रद्धा से किया जाने वाला वह कार्य जो पितरों के निमित्त किया जाता है जिसमें पितृ तर्पण, भोजन, पिण्ड दान पितृ निमित्त श्रद्धा समर्पण भाव बने श्राद्ध कहलाता है।
पितृ पक्ष में तो पितृ गण स्वयं श्राद्ध ग्रहण करने आते है तथा श्राद्ध मिलने पर प्रसन्न होते हैं। और न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं बिष्णु पुराण में पितृ गण कहते हैं हमारे कुल में क्या कोई ऐसा बुद्धिमान पुरुष होगा जो धन के लोभ को त्याग कर हमारे लिए पिण्डदान करेगा बिष्णु पुराण में श्राद्ध के सरल से सरल उपाय कहे गये हैं अत: इतनी सरलता से होने वाले कर्म का त्याग नहीं करना चाहिए।
पितरों को श्राद्ध कैसे प्राप्त होता है?
यदि हम पत्र पर किसी का पता लिख देते हैं तो वह उस पते पर पहुँच जाता है उसी तरह हमारे द्वारा नाम उच्चारण कर दिया हुआ जल तर्पण, पिण्ड श्राद्ध हमारे पितरों को पहुच जाता है।
पितृ पक्ष में ब्राह्मण द्वारा आवाहन करने पर पितृ गण स्वयं उनके शरीर में सूक्ष्म रूप से स्थित हो जाते हैं अन्न स्थूल अंश ब्राह्मण खाते हैं सूक्ष्म अंश पितर।
यह पर्व एवं कर्म सभी वेदोक्त एवं शास्त्रोक्त है श्राद्ध कर्म का वर्णन महाभारत काल के दानवीर राजा कर्ण के साथ भी पुराण में इसका संबंध जुड़ा है। त्रेता युग में भी बर्णन मिलता है स्वयं श्री राम ने बनवास काल में अनको तीर्थ में पितृ श्राद्ध तर्पण किया था। यह श्राद्धीय शक्ति हमारे ऋषियों ने हजारों बर्ष की तपस्या योग आदि के बल पर प्राप्त की है जिसे आज का किंचित बर्ग मिथ्या समझता है जो उसके समझ से परे है।
अत्यंत सदभाव तथा श्रद्धा से से किये जाने के कारण इस कर्म का नाम श्राद्ध है।
श्रद्धया क्रियते यस्मात् श्राद्धं तेन् प्रकीर्तितम्। ( श्राद्ध तत्व पुलस्यस्मृति)
श्राद्ध कर्ता को आयु, प्रजा , धन, राज्य, ज्ञान, स्वर्ग, मोक्ष आदि सब प्राप्त होतें है।
आयु प्रजां धनंबिद्यां स्वर्गं मोक्ष सुखानि च।
प्रयच्छन्ति तथा राज्यं प्रीता नृणां पितामहा। ( याज्ञवल्क्य स्मृति)
श्राद्धे प्रतिष्टिते लोके श्राद्धे योग: प्रवर्तये।
श्राद्धात् परतरंनास्ति श्राद्ध: श्रेयस्करं उदाह्रृतं। ( कूर्म पुराण)
इसके अतिरिक्त भी शास्त्र पुराणों में श्राद्ध कर्म का अनेक जगह वर्णन मिलता है इसलिए पुत्र कि कर्तव्य है कि जीवित माता पिता पितृगणो की खूब सेवा सुश्रुशा सदभावना के साथ आदर करें अन्ततोगत्वा संसार में बिछुड़ जाने के बाद उन्हें श्राद्ध तर्पण तीर्थ, गया, हरि क्षेत्र, पुष्कर, ब्रह्म कपाली, कुरूक्षेत्र में तृप्त कर उनका आशिर्वाद प्राप्त करें। सामर्थ्य न होने की स्थिति में भी तिल, जल गाय को हरा चारा देने से भी पितृ होते हैं अत: अपनी यह सनातनी परम्परा का एवं पितरों को बारम्बार नमन्।
हरे कृष्ण।








