ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने केदारनाथ धाम तीर्थ स्थान करने के बाद विभिन्न तीर्थ स्थलों व सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण किया तथा नगर भ्रमण के तहत केदारपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा का मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुुओं ने भव्य स्वागत किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पितकर मनौती मांगी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने केदारनाथ धाम तीर्थ स्थान करने के बाद विभिन्न तीर्थ स्थलों व सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण किया तथा नगर भ्रमण के तहत केदारपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा का मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुुओं ने भव्य स्वागत किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पितकर मनौती मांगी। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मे असंख्य नर – नारी शामिल है तथा महिलाये मांगलिक गीतों, विद्वान आचार्य वेद ऋचाओ, श्रद्धालु जयकारों व ढोल वादक स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। शनिवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी। शुक्रवार ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और, पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ धाम में पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजायेें समपन्न कर भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ, केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित तैंतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 7 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से स्वर्गारोहणी लिए रवाना हुई, भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी के लिए रवाना होने पर अनेक देवी – देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी प्रस्थान होने की अनुमति दी। दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी पहुंचने पर भगवती चामुण्डा की डोली सहित अनेक देवी- देवताओं के निशाणों ने परम्परानुसार तीर्थ स्नान किया। तीर्थ स्थान के बाद विद्वान आचार्यो ने पुनः गंगा, चामुण्डा देवी, भगवान केदारनाथ सहित समस्त देवी – देवताओं का पूजन कर आरती उतारी। तीर्थ स्नान के बाद दिवारा यात्रा ने विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण कर, भैरवनाथ, उदक कुण्ड, हंस कुण्ड, रेतस कुण्ड सहित अनके तीर्थो मे तीर्थ दर्शन करने के बाद नगर भ्रमण के तहत केदारपरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व विभिन्न राज्यों के असंख्य भक्तों ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित विश्वकल्याण की कामना। शनिवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ से विदा होकर बेस कैम्प, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पडा़वों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी। रविवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवो का भ्रमण कर कालीमठ घाटी में पर्दापण करेगी तथा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर अपने भण्डार गृह जाल मल्ला में विराजमान होगी तथा भगवती चामुण्डा के अपने भण्डार गृह में विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा। इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव कीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा, मुलायम सिंह तिन्दोरी, केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, कमल सिंह तिन्दोरी, राय सिंह तिन्दोरी मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी, केदार सभा, व्यापार संघ के पदाधिकारी, नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए