ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को आपदा में विशेष राहत पैकेज प्रदान करने पर जताया उनका आभार।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड में हाल में आई दैवीय आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष राहत पैकेज प्रदान करने पर प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड के प्रति गहरा स्नेह और लगाव किसी से छिपा नहीं है।जब भी उत्तराखंड प्रदेश किसी कठिन परिस्थितियों का सामना करता है तब पीएम मोदी न केवल संवेदनाओं के साथ व ठोस सहयोग के साथ आगे आते हैं। इस बार भी उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उनके हालातों को गंभीरता से समझा और राहत व पुनर्वास के हर पहलू पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा तत्काल घोषित किया गया आर्थिक राहत पैकेज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इससे पूर्व भी केन्द्र सरकार ने तकनीकी संसाधनों, मानवीय सहयोग और योजनागत सहायता से प्रदेश को बड़े नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
गौरव पाण्डे ने विश्वास जताया कि जिस तरह अब तक प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास और संकट प्रबंधन में विशेष सहयोग दिया है उसी प्रकार भविष्य में भी प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों को पुनः संबल और शक्ति प्रदान करते रहेंगे।








