ऊखीमठः 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर तीन रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंच गयी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

             

             ऊखीमठः 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर तीन रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंच गयी है। दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विदा होने पर देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया जबकि व्यापारियो ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर भगवती को विदा किया। दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भूभाग भक्तिमय बना हुआ है। दिवारा यात्रा समिति द्वारा भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला विराजमान होने की तिथि निर्धारित की गयी हो। शनिवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और, पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ धाम में पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजायेें समपन्न कर भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ, केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित तैंतीस कोटि देवी- देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 9 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा हुई। भगवती चामुण्डा के केदार पुरी से विदा होने पर मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, ललित महाराज व विभिन्न राज्यों के असंख्य भक्तों ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित दिवारा यात्रा को भावुक क्षणो के साथ विदा किया। भगवती चामुण्डा कि दिवारा यात्रा ने बेस कैम्प, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पडा़वों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए देर सांय रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचने पर व्यापारियों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तीन दिनो तक सीतापुर के विभिन्न गावों का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी। दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा 16 को रामपुर, 17 को बडासू , 18 को कोरखी, 19 खुमेरा, 20 को नारायणकोटी, 21 को कविल्ठा गावो का भ्रमण व रात्रि प्रवास करेगी तथा 22 सितम्बर को शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन अपने भण्डार गृह जाल मल्ला में विराजमान होगी। इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा समिति संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव कीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा, मुलायम सिंह तिन्दोरी, केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, कमल, सिंह तिन्दोरी, राय सिंह तिन्दोरी, विभिन्न यात्रा पडा़वों के व्यापारी गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए