संवाददाता बिहारः सन्तोष कुमार चतुर्वेदी।
आज प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कौशिक जी, राहुल प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मंदसौर, मध्य प्रदेश के सांसद माननीय श्री सुधीर गुप्ता जी से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ हो रही हिंसात्मक घटनाओं की जानकारी साझा की एवं इस संबंध में उचित कार्रवाई करने हेतु उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
हम सभी का दायित्व है कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले हिंदी भाषी लोगों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित हो।

आज प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कौशिक जी, राहुल प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ हो रही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की जानकारी साझा की तथा उनसे इस विषय में आवश्यक कदम उठाने का निवेदन करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।
माननीय मंत्री जी ने पूरे विषय को गंभीरता से संज्ञान में लिया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।







