गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने छेनागाड आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने छेनागाड आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा।

 

छेनागाड क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर होगा।

 

 

 

                     ऊखीमठः गढ़वाल सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के छेनागाड आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और पुनर्वास का भरोसा दिलाया।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि छेनागाड क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा मानकों के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सांसद बलूनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने क्षतिग्रस्त मकानों, खेतों और बुनियादी ढांचे को भी देखा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं की बहाली की जाएगी। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को अस्थायी आवास और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय जनता से बातचीत करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से सुरक्षित और स्थायी आवास नहीं मिल जाते, तब तक सरकार लगातार सहायता करती रहेगी।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आश नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल, आलोक नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़