ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अल्मोड़ा की बदहाल स्थिति तथा जिलाधिकारी पर कई कार्यों पर ध्यान न देने का संजय पांडे ने लगाया आरोप।
अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अल्मोड़ा की खराब स्थिति और प्रशासन की लापरवाही को लेकर राज्य के उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है।
संजय पांडे ने बताया कि आयुर्वेदक चिकित्सालय नगर के मध्य में स्थित होने के बावजूद लंबे समय से आवश्यक दवाओं और चिकित्सा सेवाओं की कमी के कारण मरीजों अनुपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और राज्यपाल के संज्ञान में लाया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जरूरी दवाओं का अभाव, पंचकर्म जैसी विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा भी लंबे समय से बंद है। पांडे ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ मोहम्मद शाहिद से भेंट कर बात की तो सही जानकारी नहीं दी, उन्होंने अस्पताल में अतिरिक्त की कमी बताई।
पांडे ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, पंचकर्म एवं अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं शीघ्र प्रारंभ की जाएं, चिकित्सा भवन की सही व्यवस्था की जाए, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
पांडे ने कहा कि यदि उपरोक्त मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से तथ्य उजागर करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे।









