ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अधिकार और कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अल्मोड़ा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकार मित्रों द्वारा विद्यार्थियों व ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु तमाम शिविरों, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिनमें प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया-रितुराठ, गंगोड़ा, राजकीय इंटर कालेज धुनाथन, नैणी, खाली, कौधार, राजकीय इंटर कालेज खकृवाल भारसोली, नटराज एकेडमी अल्मोड़ा आदि।
शिविरों का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को कानूनी अधिकार, नशीली दवाओं के दुष्परिणाम का उन्मूलन, पीड़ितों को कानूनी सहायता इसके अलावा यातायात के नियमों में ओवर स्पीड, हेलमेट, सीट बेल्ट का इस्तेमाल, लेन अनुशासन और सड़क सुरक्षा उपाय तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जानकारी देने वालों में अधिकार मित्रों में संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत,दीप चन्द्र, एडविन व्हीलर, हिमानी खोलिया, भाष्कर जोशी, कैलाश जोशी, बबीता जोशी, यमुना प्रसाद, ममता तिवारी, शोभा लोहनी, दीपा बिष्ट, हेमा लोहनी, मनोज गिरी आदि लोग शामिल थे।









