ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः प्रकृति की सुरम्य वादियों के मध्य कालीमठ घाटी के चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा खुमेरा गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए नारायणकोटि गांव पहुंच गयी है। दिवारा यात्रा के नारायणकोटि गांव आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन से केदार घाटी का सम्पूर्ण भूभाग भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ों श्रद्धालु दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे है। रविवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदार घाटी से विदा होकर कालीमठ घाटी में पर्दापण करेगी तथा रात्रि प्रवास के लिए कविल्ठा गांव पहुंचेगी तथा 22 सितम्बर को शारदीय नवरात्रें के प्रथम दिन अपने भण्डार गृह जाल मल्ला में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी। भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला में विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा तथा अगले वर्ष शुभ लगनानुसार द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ होगा। शनिवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और, पुरूषोत्तम भट्ट ने खुमेरा गांव मेें पंचाग पूजन के तहत विधि- विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 10:30 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा खुमेरा गांव से विदा हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के खुमेरा गांव से विदा होने पर असंख्य भक्तों
ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री व लाल पीले वस्त्र अर्पित कर भावुक क्षणों के साथ विदा किया। भगवती चामुण्डा कि दिवारा ने विभिन्न स्थानों का नगर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देर सांय दिवारा यात्रा के रात्रि प्रवास के लिए नारायणकोटि गांव पहुंचने पर व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव कीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा, मुलायम सिंह तिन्दोरी, कलम सिंह तिन्दोरी, राय सिंह तिन्दोरी, भगत सिंह सत्कारी, सुरेन्द्र सिंह सत्कारी, राजेन्द्र सत्कारी, मोहन सिंह तिन्दोरी, विजय सिंह तिन्दोरी, सूरज राणा, गोविन्द सिंह राणा, पूर्ण सिंह रावत, महेश नेगी, सन्दीप सत्कारी सहित खुमेरा, नारायणकोटि के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।









