ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।
“औऱा” में सजी अंतरराज्यीय सितारों की महफिल
सीताराम, चंद्रशेखर, भावना व ऐज़ाज़ ने जीते पुरस्कार
वीणा म्यूजिकल ग्रुप के मंच पर गूंजे सुर, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः बिलासपुर शहर की शाम सुरों से सराबोर रही। वीणा म्यूजिकल ग्रुप और डायमंड कंपनी “औऱा” के संयुक्त तत्वावधान में “औऱा” शोरूम में “अंतरराज्यीय सितारों की महफ़िल” का भव्य आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के 40 से अधिक कलाकारों ने शिरकत की।
विशेष अतिथि बने डॉ. मिश्रा
कार्यक्रम में फिल्म डायरेक्टर, राइटर और एक्टर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगीत समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।
पुराने गीतों ने बांधा समां
कलाकारों ने किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश और आशा भोंसले जैसे दिग्गज गायकों के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर महफ़िल को यादगार बना दिया। दर्शक देर तक तालियां बजाकर कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।
चार कलाकारों को मिला सम्मान
सभी प्रस्तुतियों में से सर्वश्रेष्ठ गायन के लिए सीताराम चौहान, चंद्रशेखर राव, भावना नीरापुरे और एजाज बख्श को पुरस्कार से नवाजा गया। विजेताओं को विशेष अतिथि डॉ. मिश्रा, औऱा के स्टोर मैनेजर उत्तम नागर और वीणा म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका नीलम धुर्वे ने स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान किए।
अन्य कलाकारों की भी चमकी प्रतिभा
इसके अलावा गायक उमेश मंडल, मुन्ना श्रीवास, अभय ताम्रकर, के.के. तिवारी, राहुल नीरापुरे, जया दुबे, रानू पसेरिया, कमलाकांत बंसी, अल्पना जिवतोड़े, टी.आर. धुर्वे, सीता गुप्ता, देवेंद्र जिवतोड़े, राजू पसेरिया और जग्गू रजक ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
अविनाश लंगोटे ने संभाला मंच


कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र के नामी एंकर–सिंगर और “सितारों का कारवां म्यूजिकल ग्रुप” के संचालक अविनाश लंगोटे ने किया। वहीं आयोजन की सफलता में औऱा शोरूम के मैनेजर उत्तम नागर के नेतृत्व में एफएम चांदनी तारा, डीएफएम सुषमा, एएफएम युवराज बघेल, गंगा, ऋतु, इकबाल, ईश्वर, प्रभाकर और आशीष का विशेष सहयोग रहा।







