लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
आलेख
कुदरत की कलम से लिखी अजीब दास्तान हैं बेटी, सच पूछो तो सृष्टि में दुर्गा की अवतार हैं बेटी।
दुर्गा,काली व चंडी की हर कन्या अवतार।
दुर्गा,काली व चंडी की हर कन्या अवतार,
बेटियों की सुरक्षा का बनो अब तुम ढाल।
शिक्षा पाकर वो भरेगी एक नई उड़ान,
शोषित,पीड़ित व दुखी न हो बेटी परेशान।।
स्नेह रूपी प्रकाश की दीप जलें हर देहरी में,
बेटी स्नेह रूप किलकारी हैं ।घर आँगन की फुलवारी हैं, प्रेम की निर्मल बहती धारा हैं ।माँ की हमसाया हैं, पिता की दुलारी, भाई की मुस्कान हैं नाजुक सी होती हैं बेटी, पर कल्पनाओ की जब उड़ान भरती हैं तो हिल जाती हैं दुनिया। अपने हौसलो से छूना चाहती हैं, आसमान अपनी तुतली भाषा से आंखों के इशारों से मनमोहक गतिविधियों से आकर्षित करती हैं हर किसी को। दुनिया की रस्म-रिवाजो से वो अनजान होती हैं, छल-कपट, बैर की लांघ जाती हैं दीवार।
कहाँ समझती हैं वो जाति- मजहब की बात? अंनत चाहतों को लेकर बढ़ती। हैं जैसे- जैसे आगे सामना होता हैं उसका खोखले कुंठित मानसिकता के लोगो से।
भले ही हम आज उन्नति के शिखर पर पहुँच गए हैं।कहते हैं जमाना बदल गया विज्ञान के युग में जी रहे हैं। फिर भी दूषित मानसिकता आज भी मौजूद हैं। कई घरों में बेटी-बेटा में फर्क नही कहता हैं जमाना। फिर भी दिखता हैं हर तरफ झूठा ही अफसाना। जैसे ही यौवन की दहलीज में पाँव रखती हैं चिंता सताने लगती हैं बेटी के विवाह की। रिश्तेदार पड़ोसी भी चिंतित होने लगते हैं। गलत नही कन्यादान तो महादान हैं, लेकिन वही बेटी जब ससुराल और मायके के भंवर में होती हैं दोनों कुलो की लाज रखती हैं। जो सीख उसे दी जाती हैं उसे पूर्ण रूप से निभाती हैं त्याग- तपस्या और समर्पण की देवी बन रहती हैं। अपने ज्ञान से मां शारदा बन संस्कारो का आवरण ओढ़े हर नियमों का बखूबी पालन करती हैं। अपने कोख में नौ माह पालती हैं भ्रूण को, तब मौत से जूझकर सृजन करती हैं ।उस वक्त भर लेती हैं साहस, हर दर्द को सहनकर दुर्गा की अवतार होती हैं। मां बन सुबह से लेकर रात तक बच्चो की सेवा में लीन रहती हैं। परिवार के हर सदस्यों के हर छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखती हैं। रसोई के हर सामानों मिर्च मसाले से लेकर बर्तन से भी बाते करती हैं। उलझी बिखरी थकी फिर भी स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं, रातो में मीठी लोरी सुनाती हैं बच्चों को। जब परिवार पर मुसीबत आती हैं तब चंडी, काली का रूप धारण कर सुरक्षा कवच बन जाती है। सच में वंदनीय हैं, बहन, मां और बेटी हर घर मे लक्ष्मी बन रहती हैं। तभी तो गृहलक्ष्मी और अन्नपूर्णा माता कहलाती हैं।
आज भी भेदभाव की खाई हैं इस समाज में बेटी के बाद बेटे की चाह को हम इनकार नही कर सकते। दो बेटी के बाद इंतजार रहता हैं बेटा हो जाए, मन्नत मांगते हैं, घर का चिराग मिलें।
ये कैसी विडंबना हैं इस समाज की? एक तरफ कहते हैं बेटी दो कुल की लाज हैं एक तरफ बेटा चाहिए वंश वृद्धि के लिए।समझ से परे हैं सोच कही भीकभी भी नहीं रुकी हैं बेटी, हर पल हर क्षण ध्यान रखती हैं माता-पिता का। हर दर्द समझती हैं, बराबर सहभागी होती हैं शुरू से अंत तक परिवार के हर सुख दुख में। तो सिर्फ बेटे ही क्यूँ घर के चिराग ? बेटी भी तो रोशन करती हैं। वाह रे समाज! तेरी हद हो गई। बेटी पराई हैं ये शब्द मन को व्यथित कर देती हैं। जिस आँगन में खेली-कूदी, पढ़ी-लिखी, ममता के आंचल में सोई वहीं वो पराई हो जाती हैं पल भर में विवाह के बाद। माता पिता भी निश्चिंत हो जाते है, गंगा नहा लिए बेटी का ब्याह करके ये बात भी किसी आश्चर्य से कम नही ।सारी वसीयत जमीन- जायजाद का बंटवारा सिर्फ बेटो में होता हैं। वही बेटे अक्सर विवाह के बाद माता-पिता का बंटवारा कर देते हैं। जिनके लिए बड़े बड़े कमरे आलीशान महल बनाकर देते हैं। उसी बेटे के राज में बुजुर्ग माता-पिता के लिए जगह नही होता। बेटी कभी कोई मुसीबत में हो, ससुराल से दुखी हो या कोई सहारा न हो और मायके आये तो उसे बोझ समझा जात हैं। हर पल बेटी को परायेपन का एहसास दिलाया जाता हैं। उस वक्त न जाने कहाँ चले जाते हैं वे लोग जो बड़े _बड़े नारे लगाते हैं बेटी मेरी शान हैं,अभिमान हैं, बेटी पढ़ेगी, भेदभाव नही बेटे-बेटी में, सब कहावत बनकर रह जाती हैं। ये पूरे हिंदुस्तान की बेटी की आवाज हैं भले ही सुनने में अजीब लगे, पर अक्सर यही होता हैं। जब बेटी अपना सब कुछ छोड़कर चली जाती हैं ससुराल अपना हिस्सा, जमीन _जायजाद कुछ नही मांगती। फिर दुख में क्यूँ उसे सहारा बराबरी का प्यार, हिम्मत का हथियार, क्यूँ नही मिलता, क्यूँ ह झूठी बातों का दामन थामे बैठे हैं ? बेटी सिर्फ प्यार अपनापन मांगती हैं। उसे कभी लालच नही होता वो भी नही मिलता धिक्कार हैं ऐसे लोगो को, उनकी सोंच को। बेटी के लिए पराई शब्द को एक बार हटाकर देखिए! उसे आपके होने का जीव भर एहसास दीजिए। ममता का स्पर्श दें, मुश्किल में साथ दीजिए और एक पिता, भाई और मित्र का फर्ज सदा के लिए निर्वहन करें।
एक बेटी के हजारों रूप हैं ।रिश्तो की जाल में उलझी रहती हैं, उनका सहयोग कीजिए। निभाने में वो ही बेटी_ बहन, मां _भाभी, ननद, सास, नानी दादी और न जाने कितने नाम हैं। तभी तो कहते है बेटी दुर्गा स्वरूप हैं। हम सभी अपने हर रिश्तों का सम्मान करें मर्यादा में रहे और खुशियों के दामन में एक दूजे का हाथ थामें।जिंदगी के हर लम्हों को जी भर जी लें।
नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता हैं कन्या के रूप में माता अपने नौ रूप के साक्षात दर्शन देती हैं। सच्ची श्रद्धा भक्ति से पूजन करें और बेटी के जीवन से भय के भूत को हटा दें। हर कोने से वहसी दरिंदो बुरी नजर रखने वालों, बेटी का अपमान करने वालो का, नामोनिशान मिटा दें। सच्चे पहरेदार बन सुरक्षा रूपी ढाल बने कोई भी बेटी बेखौफ कहीं भी आ जा सके। हर बेटी की रक्षा का संकल्प लेकर कन्यापूजन को सार्थक बनाए। बेटा -बेटी दोनों का पालन _पोषण समान रूप से करे, बराबर का हक दें और हिंदुस्तान की हर बेटी के चेहरें पर सदा मुस्कान रहें यहीं कामना करें। एक ऐसी कानून व्यवस्था जरूर बनें जिससे बेटियों की तरफ आंख उठाने से भी लोग डरें। बेटी की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी आइए विचार करें।
कन्यापूजन का सिर्फ न हो कोई दिखावा,
दुनिया में न हो वहसी दरिंदो का निशान।
शक्ति, साहस व स्वतंत्रता का दे हथियार,
बेटियां तो होती हैं देश की आन बान शान।।







