संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
शारदीय नवरात्र के महापर्व पर देवी मंदिरों व पंडालों में शुभ मुहूर्त में हुई घट स्थापना।
नौ दिनों तक मां की भक्ति में रहेंगे देवी भक्त
कानड़ः सोमवार को आदिशक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ हो गये है नवरात्रि पर्व शुरू होने के साथ ही नौ दिनों तक प्रातः काल से रात्रि तक देवी मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी देवी मंदिरों में ओर नगर संहित अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में भी देवी पंडालों में विधि विधान के शुभ मुहूर्त में माता रानी की घट स्थापना की गई।
शारदीय नवरात्र पर नगर के नई सेरी में देवी पंडाल में मां की प्रतिमा विराजित की गई एवं माता जी चौराहा पर दुर्गा प्रतिमा घटस्थापना के साथ विराजित की गई एवं नगर की अति प्राचीन सुप्रसिद्ध मां बिंजासन माता मंदिर मां हिंगलाज देवी मठ व जोगणिया माता जी व बड़वासन माता जी एवं आशू महारानी माता जी, नगर के शिव पहाड़ी पर स्थित मां चालर माता धाम, इन देवी मंदिरों पर घट स्थापना की गई वही मंदिर मैं आकर्षक डेकोरेशन व विधुत रोशनी से सुसर्जित किया गया साथ ही नौ दिनों तक देवी मां का विभिन्न स्वरूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। नवरात्रि में नौ ही दिन नगर के अति प्राचीन सुप्रसिद्ध बिंजासन माता व 51 शाक्तिपीठ मां हिंगलाज देवी मठ एवं लतीफ कालोनी में जोगणिया माता जी मंदिर पर प्रातः कालीन एवं रात्रि कालीन आरती होगी नगर के ठाकुर मोहल्ला स्थित मां हिंगलाज देवी मठ परिसर में पंडित प्रेमनारायण त्रिवेदी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुजारी आशीष चतुर्वेदी द्वारा माता रानी का पंचामृत एवं जलाभिषेक कर बाड़ी थेपी गई एवं घट स्थापना की गई ओर देवी की आरती की गई।
नो दिनों तक प्रातः काल व रात्रि में श्रद्धालु देवी मंदिरों में माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करने पहुंचेगे।







