एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Spread the love

 

संवाददाता  आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।

 

 

एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

 

 

आगर-मालवा: राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड आगर के जिला पंचायत सभागार में एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यशाला में विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए, जो प्रतिदिन जनता से सीधे संवाद कर विभागीय योजनाओं का संचालन करते हैं। ऐसे प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आनंदित रहकर कार्य करने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम से जोड़ा गया।

 

कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत से मनोज जी शर्मा एवं जिला समन्वयक देवेंद्र जी शर्मा एवं प्रशिक्षकों द्वारा मां सरस्वती को द्वीप प्रवजित कर किया गया।

 

सत्र की शुरुआत आनंद विभाग का परिचय विषय से हुई, तत्पश्चात आनंद की ओर से कैलाश जी भावसार ने विषय पर ने मार्गदर्शन दिया।

 

जीवन का लेखा-जोखा विषय पर श्री मनोज जी शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, चिंता का दायरा एवं प्रभाव का दायरा विषय पर जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा व्यक्ति ने प्रतिभागियों को जानकारी दी।

 

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने जीवन की घटनाओं को साझा करते हुए अल्पविराम के महत्व को समझा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जीवन में आनंदित रहते हुए अपने कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न करना रहा।

 

इस एकदिवसीय कार्यशाला में सभी विभाग के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, संचालन एव आभार जिला समन्वयक देवेंद्र जी शर्मा ने किया। कार्यशाला में जन अभियान परिषद से परामर्शदाता नारायण सिंह बगाना मीणा स्वर्णकार डिंपल योगी नवांकुर संस्थाओं से गोविन्द सिंह राजपूत दिनेश तिवारी शिवनारायण आर्य,सुनील मालवीय पल्लवी यादव सभी की उपस्थिति में कार्यशाला सम्पन्न हुई।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।