ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सरकार की नीतियों से युवाओं का उठा विश्वास : सती
अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अब युवाओं का सरकार पर से विश्वास उठने लगा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री केवल सती कहा कि 27सितंबर, शनिवार को हुई छात्रसंघ चुनाव के परिणामों ने ये साबित कर दिया है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड के युवाओं में कितना बड़ा आक्रोश है। युवा पीढ़ी और अभिभावक उनके भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं।
प्रेस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि युवाओं की दिन-रात की मेहनत व उनके सपने पेपर लीक ने खत्म कर दिए जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सती ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है ये उसी का परिणाम है कि युवाओं का सरकार पर से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने आने वाले चुनावों में सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लिया है। युवाओं की मांग है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई द्वारा जांच की जाए।







