ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
दन्या पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अकेले रह रहे बुजुर्गों के घर जाकर जाना उनका हाल-चाल।
अल्मोड़ाः ग्रामीण क्षेत्रों में अकेले रह रहे बुजुर्गों के घर जाकर दन्या पुलिस ने उनका हाल-चाल जाना। रविवार को दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों अकेले रह रहे बुजुर्गों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी परेशानियों के बारे जाना। मुलाकात के दौरान बुजुर्गों को हेल्पलाइन 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को इस हेल्पलाइन बारे में समझाते हुए बताया कि उन्हें कभी भी और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस तुरंत सूचित करने की अपील की।







