

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी आग।
फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम के अथक परिश्रम से आग पर पाया गया काबू
अल्मोड़ाः आज दिनांक 08.10.2025 की सायं नगरपालिका पार्किंग शिखर तिराहा के ग्राउंड फ्लोर में दो खड़े वाहनों में आग लगी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर मौजूद मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह कुंवर
के नेतृत्व में अग्निशमन कार्यवाही शुरू की गई, आग की विकरालता को देखते हुए सिमकनी मेला ड्यूटी पर तैनात वाहन व फायर स्टेशन से अन्य गाड़ियों को भी मय यूनिट के घटनास्थल पर बुलाया गया। MFE से पंपिंग कर 01 होज पाइप की सहायता से फायर यूनिट ने अथक परिश्रम करते आग को बुझाया तथा अन्य गाड़ियों को अग्निदुर्घटना होने से सुरक्षित किया।







