ऊखीमठः जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणो की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ब्यूग ( कोरखी ) गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न हिल स्टेशनो पर स्थानीय श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय सिंहवाहिनी मन्दिर खुमेरा पहुंच गयी है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

           ऊखीमठः जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ब्यूग ( कोरखी ) गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न हिल स्टेशनो पर स्थानीय श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय सिंहवाहिनी मन्दिर खुमेरा पहुंच गयी है। श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली देवरा यात्रा के खुमेरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा व भगवती के जयकारो से भव्य स्वागत किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न हिल स्टेशनो व गांवों का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी।  51 वर्षो बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से केदार घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को ब्यूग निवासी बिशाम्बर दत्त उनियाल व मनोरमा देवी उनियाल के घर पर देवरा यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें समपन्न कर भगवती अनसूया, बाबा केदार, भगवती सिंह वाहिनी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा श्री सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने ब्यूग गांव के विभिन्न तोकों  का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणों ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया। श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने कोरखी ,ब्यूगगाड सहित विभिन्न हिल स्टेशनो का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा में साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओं के निशाणों की पूजा – अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देर सांय देवरा यात्रा के सिंह वाहिनी मन्दिर खुमेरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ दर्शन व केदार घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी, देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डा. शेखर तिवारी, आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट, राकेश तिवारी, सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी, अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित ब्यूग, कोरखी, खुमेरा गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़