अनुशासन का डंका पीटने वाली सत्ताधारी पार्टी के संघठन पदाधिकारी हूटर बजाकर खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां प्रशासन एवं सरकार मौन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

               अनुशासन का डंका पीटने वाली सत्ताधारी पार्टी के संघठन पदाधिकारी हूटर बजाकर खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां प्रशासन एवं सरकार मौन।

 

 

               अल्मोड़ाः प्रेस को जारी एक बयान में कांग्रेस के नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि अनुशासन का डंका पीटने वाली सत्ताधारी पार्टी के संघठन पदाधिकारी नेता खुलेआम अपनी गाड़ी में लगा हूटर बजाते हुए नगर की माल रोड से निकलते हैं और शासन प्रशासन मूक दर्शक बनकर यह तमाशा देखते रहता है।उक्त संघठन पदाधिकारी के द्वारा गाड़ी में हूटर लगाकर उसे बजाना उच्चतम न्यायालय, केंद्र सरकार एवं उच्च न्यायालय के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाना है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का डंका पीटने वाली प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री क्या इसका संज्ञान लेकर अपनी ही पार्टी के उसे संगठन पदाधिकारी पर कार्यवाही करेंगे यह सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने से नगर की व्यस्ततम माल रोड से हूटर लगी हुई यह गाड़ी निकलती है लेकिन प्रशासन गाड़ी को रोकना तक उचित नहीं समझता।उन्होंने कहा कि आम जनता और सत्ताधारी पार्टी के संगठन पदाधिकारी दोनों के लिए पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग का तराजू अलग-अलग है।उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व अल्मोड़ा पहुंचे सत्ताधारी पार्टी के संगठन पदाधिकारी नगर की व्यस्ततम माल रोड से अपनी गाड़ी में हूटर बजाते हुए निकल रहे थे जिसकी खबरें भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन या परिवहन विभाग ने उक्त हूटर लगी गाड़ी पर कार्रवाई करना तो दूर की बात है उसका चालान तक नहीं किया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि सुबे के मुख्यमंत्री की पार्टी के पदाधिकारी ही इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता पर क्या प्रभाव जाएगा यह मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी अपील की कि सत्ताधारी पार्टी के संगठन पदाधिकारी की गाड़ी जो हूटर बजाते हुए निकल रही थी उक्त गाड़ी का चालान कर गाड़ी से हूटर निकलवाना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़