संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

लमगड़ा पुलिस ने चलाया भांग की खेती नष्ट करने का अभियान।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.10.2025 थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खांकर,तड़ैनी गांव में अभियान चलाकर खेतो में उपज रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर जलाया गया।
साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नहीं करने के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए नशा रहित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।









