संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
थानाध्यक्ष लमगड़ा ने आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत में विभिन्न संगठनों के साथ की गोष्ठी।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 15/10/2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा में आगामी दीपावली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु लमगड़ा के व्यापार मंडल,सीएलजी सदस्यों,टैक्सी यूनियन व गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।सभी संबंधितों को त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मीटिंग के दौरान दीपावली पर्व में यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,सभी से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने व त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि इस दौरान हुड़दंग,अराजकता या शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।









