संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।


थाना दन्या ने धौलादेवी ब्लॉक के सभागार में चलाया जागरूकता अभियान।
उपस्थित जन प्रतिनिधियों को साइबर अपराध की जानकारी देकर दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.10.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा ब्लॉक धौलादेवी के सभागार में चल रहे 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर जागरूकता से संबंधित पम्पलेट वितरित कर अपने गांवों व निर्वाचित क्षेत्रों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को साइबर जागरूकता की शपथ दिलायी गयी।
हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।









