संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
पड़वा के दिन महिलाओं ने की गोवर्धन पूजा व गौ माता की पूजा एवं किसानों ने कि पशुधन पूजन।
कानड़: दीपावली पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को भी पड़वा का त्यौहार मनाया गया ओर बुधवार को पड़वा पर परंपरा के अनुसार सुबह गोवर्धन पूजा एवं गौ माता व शाम को बेल पूजा नगर सहित ग्रामीण अंचल में मनाई गई
महिलाओं ने सुबह की गोवर्धन की पूजा वहीं इसी दिन पड़वा पर महिलाएं कृष्ण भगवान को प्रसन्न करने के लिए गोवर्धन की पूजा करती है पुरानी परंपरा अनुसार महिलाए ने घर आँगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया और भजन गाते हुए शुभ मुहूर्त में पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम को हुई नगर एवं ग्रामीण अंचल में बेल पूजा पडवा के दिन गोवर्धन पूजा के बाद शाम को किसान अपने पशुधन गाय और बैलो तथा अन्य पशुओं की पूजा करते हैं परंपरा अनुसार कृषक अपने पशुधन को स्नान कराकर मेहंदी लगाकर श्रंगार करते हैं और फिर पूजन करते हैं नगर में भी कई जगह बेल पूजा हुई वहीं पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जगह छेड़ा खिलाने की परंपरा चली आ रही है बड़ी संख्या में इस दृश्य को देखने के लिए गांव के लोग पहुंचते हैं







