ब्यूरो रानी बोदली (बिलासपुर): सुनील चिंचोलकर।
शहीद दिवस पर जवानों को दी सलामी

रानी बोदली, बिलासपुरः छत्तीसगढ़ का एक मात्र कैंप जिसको आदर्श कैंप के नाम से जाना जाता है वो है रानीबोदली बीजापुर का कैंप। यहां शहीद दिवस पर जवानों को सलामी दी गई। यह आयोजन बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव व सेनानी (आईपीएस) राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में किया गया। यहां वर्तमान में प्रथम वाहिनी सीएएफ की एफ कंपनी तैनात है जिसके प्रभारी वर्तमान में घनश्याम सिंह हैं यहां पर पुलिस स्मृति दिवस (शहीद दिवस ) के दिन कैंप में बने शहीद स्मारक पर जवानों द्वारा सलामी दी गई। कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह व जवानों द्वारा स्मारक पर पुष्पाहार चढ़ाकर वीर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर शहीदों के परिवार व गॉव के सरपंच, उप सरपंच तथा गॉव के सम्मानित लोगोें द्वारा भी स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को याद किया गया! कम्पनी के जवानों द्वारा शहीदों के परिवार व ग्रामीणों को सम्मान किया गया।
रानी बोदली वही जगह है जहां 15 मार्च 2007 की रात में 3000 नक्सलियों ने कायरता का परिचय देते हुए सोये जवानों पर पेट्रोल बम, ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में बहादुरी से लड़ते हुए 55 जवान शहीद हो गए थे जिसमे इस गॉव के भी 6 जवान शामिल थे।







