संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
सर्प के डंशने से महिला की मौत।
कानड़ः सारंगपुर रोड स्थित मंत्री कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार दरमियान रात सर्पदंश से सौरमबाई (45) पति लाला खां की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला सो रही थी तभी बिस्तर में सांप ने डंस लिया।
परिजन बुरलाय बांध से आगर ले गए लेकिन महिला की मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल पर सांप को मार दिया।







