सेवा का अधिकार संबंधी शिकायतों की समीक्षा बैठक में बोले जिलाधिकारी — हीला-हवाली असहनीय, हर नागरिक को तय समय में मिले सेवा का अधिकार।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

सेवा का अधिकार संबंधी शिकायतों की समीक्षा बैठक में बोले जिलाधिकारी — हीला-हवाली असहनीय, हर नागरिक को तय समय में मिले सेवा का अधिकार।

 

 

       अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की स्थिति एवं लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि “सेवा का अधिकार” शासन की मूल भावना है , जनता को तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होना उनका अधिकार है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें और किसी भी नागरिक को लाभ से वंचित न रहने दें।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हीला-हवाली या टालमटोल की प्रवृत्ति किसी भी स्तर पर असहनीय है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे।

 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में सेवा का अधिकार अधिनियम संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हों, ताकि आम नागरिकों को यह जानकारी रहे कि कौन सी सेवा उन्हें कितने समय में और किस अधिकारी से प्राप्त हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को उसका वैधानिक अधिकार सहज, सुलभ और पारदर्शी तरीके से मिले। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सीएमओ नवीन चंद्र तिवारी, डीडीओ एस के पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़