संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा के मल्ला महल में गोलज्यू महोत्सव
अल्मोड़ाः दिनांक 1 नवंबर 2025 को गोल्ज्यू महोत्सव के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा स्टार नाइट में राकेश खनवाल और ज्योति कोहली जी के गीतों ने समां बांध कर दर्शकों का मन मोह लिया।
स्टार नाइट का शुभारंभ प्रदेश मंत्री भाजपा गौरव पांडे ने किया साथ ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे इस महोत्सव में उत्तराखंड के ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशों से आए हुए सांस्कृतिक टीमें अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। और दर्शकों को खूब भा रही है
कल गुजरात, राजस्थान और पंजाब की टीमों ने अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरी।
गोल्ज्यू महोत्सव में पूर्व विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, अश्विन नेगी, पार्षद अर्जुन बिष्ट डॉक्टर संतोष बिष्ट त्रिलोचन जोशी पूर्व महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, किरण पंत, मनोज वर्मा मौजूद रहे।









