ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रानीखेत में शुरू हुई तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी।
रानीखेत (अल्मोड़ा) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र अल्मोड़ा की ओर से छावनी इंटर कालेज रानीखेत में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हो गया है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि हस्तशिल्प हमारी परंपराओं, संस्कृति की समृद्ध कला, हमारी जीवनशैली और इतिहास से जुड़े पारंपरिक कौशल और प्रतिभा के लिए महत्वपूर्ण है।
केन्द्र की प्रभारी नन्दी बिष्ट ने बताया कि 1 अक्टूबर को कार्यशाला का समापन होगा।
इस अवसर पर वहां पर छावनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन आर्य,विमल सती,हरीश लाल शाह, राजेन्द्र प्रसाद पंत आदि लोग मौजूद थे।








