संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
हैप्पीनेस लैब, मनोविज्ञान विभाग द्वारा सोमेश्वर महाविद्यालय में ‘हैप्पीनेस क्लब’ का शुभारंभ एवं काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, के मनोविज्ञान विभाग की हैप्पीनेस लैब के तत्वावधान में दिनांक 06 नवम्बर 2025 को हुकुम सिंह बोरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर में ‘हैप्पीनेस क्लब’ के उद्घाटन एवं एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। हैप्पीनेस क्लब का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. के. जोशी, क्लब प्रमुख प्रो. कमल डी. भारद्वाज एवं प्रो. मधुलता नयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. मधु लता नयाल की देखरेख में हुआ। टीम में डॉ. कविता सिजवाली, कु. मीना और कु. रेनू तिवारी शामिल रहीं। सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक गतिविधियों से परिचित कराया गया, जिनमें Hidden Baggage Identification, Anger Management, Progressive Muscle Relaxation (PMR), Positive Affirmations और Gratitude Practice प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त Stone Rituals, Inner Child Healing, Drop the Rope और Passengers in the Bus जैसी गतिविधियों के माध्यम से आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन पर कार्य किया गया।
प्रतिभागियों ने गतिविधियों में रुचि दिखाई और कहा कि इससे उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को समझने में सहायता मिली। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।








