राज्य स्थापना रजत जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने दी शुभकामनाएँ।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

राज्य स्थापना रजत जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने दी शुभकामनाएँ।

 

कहा – भाजपा ने सड़क से संसद तक किया राज्य आंदोलन का नेतृत्व।

 

 

 

 

       अल्मोड़ाः आज9 नवम्बर उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन को सड़क से लेकर संसद तक पहुँचाने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है, जिसके परिणामस्वरूप 9 नवम्बर 2000 को भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) राज्य का गठन हुआ।

 

राजीव गुरुरानी ने बताया कि 12 अगस्त 1991 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तरांचल राज्य के गठन का संकल्प पारित हुआ था। उस समय पर्वतीय विकास मंत्री पूरनचंद शर्मा और मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। इसके बाद भाजपा ने लगातार संसद और सड़कों पर राज्य निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखा।

 

उन्होंने कहा कि 7 दिसम्बर 1994 को दिल्ली में उत्तरांचल राज्य निर्माण के समर्थन में भाजपा ने एक विशाल रैली का आयोजन किया था। 27 नवम्बर से 22 दिसम्बर 1994 तक संसद के समक्ष भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डॉ. मुरली मनोहर जोशी, सुंदर सिंह भंडारी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियाँ दीं।

 

राजीव गुरुरानी ने बताया कि 1991 से भाजपा लगातार लोकसभा और राज्यसभा में उत्तरांचल राज्य गठन की मांग उठाती रही। भाजपा के दबाव में 7 घंटे 30 मिनट तक चली बहस के बाद मत विभाजन हुआ, लेकिन अन्य दलों ने समर्थन नहीं दिया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार से मुजफ्फरनगर कांड में दोषियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में समर्थन वापस ले लिया था।

 

उन्होंने कहा कि अंततः भाजपा सरकार बनने के बाद 9 नवम्बर 2000 को उत्तरांचल भारत का 27वां राज्य बना, जो आज उत्तराखंड के रूप में देश का गौरव है।

राजीव गुरुरानी ने कहा कि अटल जी द्वारा बनाए गए इस राज्य को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सुविकसित उत्तराखंड” बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए