संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
कोतवाली द्वाराहाट ने स्कूल में चलाया जागरुकता की पाठशाला।
छात्राओं को साइबर अपराध, बाल विवाह, यातायात नियमों, महिला अपराध आदि महत्वपूर्ण विषयों पर दी जानकारी।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 11.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में म0उ0नि0 श्रीमती मीना आर्या व पुलिस टीम द्वारा पी0एम0 राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज द्वाराहाट में अध्यनरत छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर अपराध अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड हैल्प लाइन न0- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।








