राज्य आंदोलनकारियों के हित में मुख्यमंत्री के निर्णय स्वागत योग्य — राजीव गुरुरानी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

राज्य आंदोलनकारियों के हित में मुख्यमंत्री के निर्णय स्वागत योग्य — राजीव गुरुरानी।

 

 

       अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन के अनुरूप रजत जयंती उत्सव के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गई हैं, जो निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, प्रत्येक तहसील स्तर पर आंदोलनकारियों का सम्मान, तथा उनके नाम पर सड़कों और सरकारी भवनों का नामकरण जैसे निर्णय वास्तव में गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा 2021 के लंबित चिह्नीकरण आवेदनों को 6 माह के भीतर निस्तारित करने की घोषणा भी अत्यंत सराहनीय है।

राज्य अतिथि गृहों में आंदोलनकारियों को छूट प्रदान करना तथा देहरादून में आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना इस रजत जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बना देता है।

 

राजीव गुरुरानी ने कहा कि राज्य स्थापना में भारत के तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी का योगदान अमिट है, और रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन राज्य की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आगमन न केवल प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह राज्य की आगामी स्वर्ण जयंती यात्रा के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच के तहत जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया, जो बेहद सराहनीय है।

 

विशेष रूप से अल्मोड़ा जनपद में आयोजित रोजगार मेला, जन संवाद कार्यक्रम, तथा युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना और उन्हें अच्छे रोजगार अवसर उपलब्ध कराना एक प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक पहल है।

 

राजीव गुरुरानी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तथा राज्य के सभी जिलाधिकारियों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने प्रदेशभर में रजत जयंती उत्सव को जनसहभागिता और उत्साह के साथ सफल बनाया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए