संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।


राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के सभागार में दो दिवसीय उत्तराखंडी संस्कृति स्पर्धा का उद्घाटन।
अल्मोड़ाः आज पी एस श्री राजकीय इंटर कालेज जी आई सी अल्मोड़ा के सभागार में उत्तराखंडीय संस्कृति स्पर्धा के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम मेयर अजय वर्मा द्वारा किया गया।
सबसे पहले मां सरस्वती वन्दना के साथ प्रथम दिवस को कनिष्ठ वर्ग कक्षा छठी से दसवीं में 6 विधाओं नाटक समूह गान, नृत्य,श्लोकाचारण,आशु भाषण एवं वाद विवाद में खंड स्तर को लगभग 25 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया प्रथम विधालय व तृतीय स्थान में रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ नकद धनराशि क्रमशः 8 सौ 6सौ व 4सौ का भुगतान उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, संयोजक नारायण दत्त भट्ट, डॉक्टर प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, आशुतोष साह, मुख्य अतिथि अजय वर्मा व विशिष्ट अतिथि कैलाश गुरुरानी का स्वागत किया गया।इस अवसर पर आर पी पंत, भारत भूषण गोस्वामी, दीप पांडे, भुवन चंद्र जोशी, कल्पना पांडे अन्य उपस्थित थे।








