ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप देने हेतु बैठक, चरणबद्ध रूप में होगा कार्य।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप देने हेतु बैठक, चरणबद्ध रूप में होगा कार्य।

 

                अल्मोड़ाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घोषणा के अनुरूप अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसके अंतर्गत पटाल बाज़ार को चरणबद्ध तरीके से उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए तथा पूरी परियोजना को विभिन्न चरणों में विभाजित कर क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यह बाज़ार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए कार्यों की गुणवत्ता, समन्वय और विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

बैठक में प्रस्तावित डिज़ाइन एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है, जिसमें दुकानों के बाहरी स्वरूप का सुधार, बिजली और पेयजल लाइनों तथा संचार फाइबर लाइनों को भूमिगत करने लिए डक्ट निर्माण जैसी व्यवस्थाएँ शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समग्र परियोजना का डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, ताकि शीघ्रता से कार्य प्रारंभ किया जा सके।

 

बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए