ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कैप्टन भूपेश दफौटी चुने गए अध्यक्ष,नमन सिंह उपाध्याय।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन की जिला इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।
क्षक्ष बागेश्वर- उत्तराखंड के पूर्व सैनिक संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। कैप्टन भूपेश दफौटी को अध्यक्ष तथा हवलदार नमन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
नायक रमेश चंद्र सिंह भंडारी को सचिव,चरण सिंह मलड़ा को उप सचिव और हवलदार मोहन सिंह कनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को नगर के एक होटल में हुई बैठक में पुरानी को भंग कर,नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सन् 2018 से अब तक अध्यक्ष रहे कैप्टन दरबान सिंह हरड़िया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और पूर्व की कमेटी को भंग करने का एलान किया।
इस अवसर पर वहां पर हरीश सिंह,नन्दन सिंह, नारायण सिंह, चंदन सिंह आदि लोग मौजूद थे।








