रेड क्रॉस सोसायटी ने दिखाया मानवीय चेहरा, नवीन चंद्र तिवारी को प्रदान की सहायता।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

रेड क्रॉस सोसायटी ने दिखाया मानवीय चेहरा, नवीन चंद्र तिवारी को प्रदान की सहायता।

 

 

            अल्मोड़ाः रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के सरना निवासी नवीन चंद्र तिवारी को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। जिनकी कुछ दिनों पूर्व नैनीपुल क्षेत्र स्थित आवासीय भवन में आग लग गई थी संगठन के पदाधिकारियों ने आज उनको दैनिक जरूरत की सामग्री वितरित की और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 

रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष आशीष वर्मा, यूथ अध्यक्ष अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी सरपंच अथरबनी निशा जोशी सरपंच चौसली जगदीश लटवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने बताया कि संस्था हमेशा से ही मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानती आई है। बीमार, आर्थिक रूप से कमजोर और संकट की स्थिति से जूझ रहे लोगों की मदद करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की सहायता नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि किसी भी जरूरतमंद को कठिन हालात में अकेला न पड़ना पड़े।

 

यूथ अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि युवाओं की भूमिका समाज सुधार में अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को आगे बढ़कर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। वहीं सरपंचों ने कहा कि ग्राम स्तर पर भी इस प्रकार की मानवीय पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और सहायता का दायरा व्यापक होता है।

 

नवीन चंद्र तिवारी व उनके परिजनों ने रेड क्रॉस टीम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से न सिर्फ राहत मिलती है, बल्कि जीने की आशा भी मजबूत होती है।

 

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी समाजहित में निरंतर इसी भावना को बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़