भोपाल में होगा राष्ट्रीय चित्रांश कवि समागम

Spread the love

 

 

भोपाल में होगा राष्ट्रीय चित्रांश कवि समागमभोपाल में होगा राष्ट्रीय चित्रांश कवि समागम

 

भगवान चित्रगुप्त जी करेंगे अध्यक्षता 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

          भोपाल (विभूति फीचर्स): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कायस्थ कवियों का अनूठा समागम होगा, जिसकी अध्यक्षता भगवान श्री चित्रगुप्त जी करेंगें। 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस आयोजन में पूरे देश के सौ से ज्यादा कवि सम्मिलित होंगे जिनमें साठ कवि प्रतिभागी होंगे। कायस्थ कवियों का इस तरह का यह पहला आयोजन है,इसका उद्देश्य नवोदित कवियों को मंच प्रदान करना और मंच की बारीकियों से अवगत कराना है । इस आयोजन के लिए प्रदेश के बाहर के साठ कवियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है इनके अलावा कुछ स्थानीय कवि भी शामिल होंगे । इस समागम का आयोजन बुंदेलखंड की प्रसिद्ध संस्था राम सेवक बुंदेली साहित्यिक परिषद द्वारा किया जा रहा है। जिसमें एक अनूठी पहल यह होगी कि कार्यक्रम के अध्यक्ष के पद पर कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी को आसीन किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों में समभाव बना रहे । यह आयोजन दुष्यंत संग्रहालय, भोपाल में होगा । आयोजन समिति में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, भोपाल अध्यक्ष ग़ज़लकार देवेश देव के अलावा ग़ज़लकार मनीष बादल, गीतकार मुकेश कबीर आदि शामिल हैं।

(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?