ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जन हितार्थ वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन :
अल्मोड़ाः माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अध्यक्षता में 11दिसंबर 2025को रामलीला ग्राउंड अल्मोड़ा रोड सोमेश्वर में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। वहां उपस्थित जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यों, नालसा की विभिन्न योजनाओं, महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों आदि के अधिकारों व नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नि: शुल्क विधिक सहायता आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटक में अभिनय करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व अन्य लाभार्थियों को छड़ी,ह्वीलचेयर,कान की मशीन आदि वितरण की गई। शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा नि: शुल्क दवाईयां वितरण की गई। शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा नि: शुल्क नेत्र परीक्षण किया।
शिविर में अन्य विभागों द्वारा अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दी गई, योजनाओं का लाभ दिया गया,कार्ड आदि भी बनाए गए तथा संबंधित स्टाल भी लगाए गए। शिविर में अल्मोड़ा, द्वाराहाट, ताकुला के अधिकार मित्रों द्वारा हैल्प डैस्क व विधिक स्टाल के माध्यम से आम जनमानस की सहायता की गई तथा लगभग 1000 नि: शुल्क सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों व पंपलेट का वितरण किया गया।
शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी,खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष सोमेश्वर, तहसीलदार सोमेश्वर आदि मौजूद रहे।








