प्रतिभाशाली बाल लेखक पार्थ ‘वैदिक रामानुज वार्षिकी सम्मान 2025’ से सम्मानित; अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान।
————————————-
चंडीगढ़/हरिद्वार: चंडीगढ़ स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के होनहार छात्र और एक विलक्षण प्रतिभा के धनी रचनाकार पार्थ को हाल ही में उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है।
सात दिसंबर 2025 को हरिद्वार में वैदिक प्रकाशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में, पार्थ को “वैदिक रामानुज वार्षिकी सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्कृष्ट बाल लेखक के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। पार्थ की प्रतिभा केवल राष्ट्रीय स्तर तक ही सीमित नहीं है। उन्हें जापान से प्रकाशित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बाल पत्रिका “हीमावारी” की ओर से भी दो महत्वपूर्ण सम्मानों—“बाल चित्रकार सम्मान” व “हीमावारी सूरजमुखी” सम्मान—से विभूषित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ‘अग्रणी’ को उसकी विशिष्टता हेतु एक विश्व रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। इस पुस्तक में शामिल होकर, पार्थ ने भी एक रचनाकार की भूमिका निभाई है। जो उनकी असाधारण रचनात्मकता का प्रमाण है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर, पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन, वैदिक प्रकाशन की संस्थापिका व प्रकाशिका आदरणीया प्रशस्ति सचदेव जी, तथा ‘हिन्दी की गूँज’ की संस्थापिका डॉ. रमा पूर्णिमा मैम को देते हुए सहृदय आभार व्यक्त किया है।







