संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में दीनदयाल ग्रह आवास होम इस्टे योजना को लेकर चयन समिति द्वारा बैठक आयोजित।
अल्मोड़ाः आज अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में दीनदयाल गृह आवास (होम-स्टे) योजना हेतु जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कुल 10 आवेदनों पर चर्चा हुई और आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए तथा उनके दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर 09 आवेदक अर्ह पाए गए एवं उनकी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं 01 आवेदन आवश्यक पात्रताओं के अनुरूप न पाए जाने के कारण अस्वीकृत किया गया।
बैठक में उप निदेशक पर्यटन श्री प्रकाश सिंह खत्री, समिति के अन्य सदस्यगण तथा सभी आवेदक उपस्थित रहे।








