ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
“माय युवा भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत अल्मोड़ा वॉलिंटियर्स के द्वारा अनेक खेल प्रतियोगिताओं किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः माय भारत अल्मोड़ा की तरफ से आज 14 दिसंबर 2025 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. जी एस रावत, मुख्य अतिथि नगर महापौर अजय वर्मा, हरीश कनवाल ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में हीरा कनवाल व नीरज मटेला रहे।
खेल प्रतियोगिता में लड़कों की 400मीटर दौड़ में सूरज कार्की प्रथम, प्रियांशू सिंह द्वितीय एवं प्रमोद टोलिया तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 100मीटर दौड़ में गुंजन बिष्ट प्रथम, रजनी रावत द्वितीय एवं ममता भट्ट तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की लंबी कूद में ललित सिंह प्रथम, प्रियांशू सिंह द्वितीय तथा संदीप नाथ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की लंबी कूद में कशिश जोशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय एवं रुक्मणि तृतीय स्थान पर रही। बालकों की रस्सा कशी में अल्मोड़ा यूनाइटेड की टीम विजयी रही। बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता में भैंसियाछाना ब्लॉक की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले माय युवा अल्मोड़ा के वॉलिंटियर्स पूजा बिष्ट, आरुषि बिष्ट, अमित फर्त्याल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा, पिंकी आर्या, बिमला, संदीप सिंह नयाल आदि लोग शामिल थे।









