“इस संसार में मन की शान्ति ही परम् आवश्यकता है; क्योंकि केवल संवेदनशील व्यक्ति ही समस्त मानव हित को भली-भांति समझ पाता है।” – सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

     सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम

रायपुर, छत्तीसगढ़।

 

 

 

        “इस संसार में मन की शान्ति ही परम् आवश्यकता है; क्योंकि केवल संवेदनशील व्यक्ति ही समस्त मानव हित को भली-भांति समझ पाता है।” – सुश्री सरोज कंसारी।

          —————————————–

(नया अध्याय, देहरादून)

 

इस संसार में निरंतर आत्मिक शांति का बना रहना ही सबसे अमूल्य निधि है। यदि आप वास्तव में स्वयं को सजीव मानते हैं, तो अन्याय का प्रबल प्रतिरोध अवश्य कीजिए। एक शांतचित्त (शांत मन) व्यक्ति ही समस्त समस्याओं का निर्लिप्त (मौन होकर) होकर सामना कर सकता है, जबकि अशांति मन को भटकाती है। आज के समय में संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है; क्योंकि एक संवेदनशील मनुष्य ही समस्त जीवों का हित समझने में सक्षम होगा। सुख की तलाश में जब हम जीवन यात्रा प्रारंभ करते हैं तो तब अनंत दुखों से सामना करना होता पड़ता है। शांत मन और सरल जीवन से बढ़कर इस संसार में कोई सुख नहीं होता। हम इस सांसारिक जीवन में हर पल अपने इच्छाओं के गुलाम होते हैं। भटकते हुए मन में बहुत सी लालसाएँ होती हैं, जिसे पाने के लिए हम सिर्फ भागते हैं। सोचिए ! मानव तन कितने दिनों का मेहमान है? जिसकी महत्ता को भूलकर, हम अपने निज स्वार्थ की पूर्ति में लगे रहते हैं। भौतिकता की चकाचौंध में जैसे खो गए है। मेरे-तेरे, भेदभाव, मौज और मस्ती जैसे सब कुछ पा लेने की एक जिद होती हैं। आत्म अनुशासन, अंतर्मन की पवित्रता, मानव मात्र का कल्याण, सर्वेभवन्तु सुखिन:का भाव मनुष्य जीवन का मूल तत्व है जिससे इस जीवन को मूल्यवान बना सकते हैं। जब तक हम अहम से ऊपर नहीं उठेंगे, सात्विक जीवन, निर्मल मन और संवेदनाओं से युक्त होकर परमार्थ की ओर नहीं लौटेंगे, हम यूँ ही शोक-संताप और दुख से भरे रहेंगे। सेवा, समर्पण और मानवता के लिए त्याग भाव से ही जीवन उत्कृष्ट बनता है। आज के माहौल में वो सुखद अनुभूति नहीं होती है। सुकून के पल नहीं, जिसे देखो भरे होते हैं दुखों से। अपनो से ही अपनेपन का नाता नहीं होता। सुख में तो सभी सहभागी हो जाते हैं लेकिन, दुख में इंसान अकेलेपन से जूझता है, उस वक्त जो साथ निभा दें वहीं अमूल्य रिश्ता होता है। जरा सी, बात पर आज नाराजगी, मनमुटाव, आपसी कलह, बैर, छल-कपट, षडयंत्र के भाव दिखने लगते हैं। अपने परिवार और समाज और रिश्ते -नातों, मित्रों और राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखने से ही हम एक अच्छे माहौल का निर्माण कर सकते हैं। चाहे कितने भी ऊंचे मुकाम पर चले जाएं, अगर बड़ों का आदर, विनम्र स्वभाव और सहयोगी, क्षमा- दया, करुणा नहीं, घमंड से भरे हैं, तो सब कुछ होकर भी आप कंगाल हैं। किसी के दर्द, तकलीफ को दूर कर उनके जीवन से उदासी के अंधकार को मिटा सके, जो ग़रीब, उपेक्षित, दीन असहाय, का सहारा बनें। जो हर किसी की मजबूरी को समझ सके। किसी से भेद- भाव न रखे वहीं सच में मनुष्य धर्म को निभाते हैं। रिश्तों की दुनिया से जब हम जुड़ते हैं तो एक-दूसरे से उम्मीद होती है। साथ रहकर कभी छल मत करिए। आप ऐसे कर क्षणिक सुख तो प्राप्त कर लेंगे। लेकिन, उनके नजर से हमेशा के लिए उतर जाएंगे। आज जीवन के हर मोड़ पर एक बनावटी आकर्षण है जिसमें हम बिना समझे जाने फंस जाते हैं। एक बार लोभ मन में आ गया तो मनुष्य उसमें बुरी तरह जकड़ जाता है। चाहे धन-दौलत, प्रतिष्ठा,शौहरत व बंगले, गाड़ी नौकरी की चाह हो, एक बार पा लेने की लत लग जाती है तब मन हमेशा अस्थिर होता है…कहीं आराम नहीं मिलता है। जीवन को सहज करने के लिए आत्म कल्याण के पथ पर अग्रसर होना जरूरी है। आत्म संयम द्वारा ही हम व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त रह सकतें हैं। दुखद बातों को भूलकर हर पल आगे बढ़ने का नाम ही जीवन है। मनुष्य का मन बहुत भावुक होता हैं…हर पल अंतर्युद्ध की स्थिति बनी रहती हैं, जब हम दुर्भाव से भरें होते हैं। संघर्ष के बीच ही खुद सुकून स्थापित करने के लिए प्रयास किजिए। अनुकूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करना सीखिए। मानव जीवन की महत्ता सिर्फ इस संसार सुख भोगना ही नहीं हैं, अपितु आत्म कल्याण के साथ इस संसार का भला करना भी हैं। शुभ भाव लेकर जीवन के पथ में चलने से जीवन का सौंदर्य मिलता हैं। सांसारिक जीवन में अनंत कष्ट मिलते हैं, पर अति गंभीरता से मत लिजिए। किसी बात को, होनी-अनहोनी को सहते हुए भी मनुष्य जीवन को साकार करने का प्रयास करते रहिए। जीवन की नश्वरता को ध्यान रखिए और अपने कर्तव्य को निभाते रहिए। जिम्मेदारी से करिए अपने कर्म को। किसी पर बेवजह दोषारोपण, शिकायत किसी के काम में दखल देना, हर समय विवाद करना, कमी निकलना…जलन रखना छोड़ दिजिए। आत्म ज्ञान के द्वारा हम जन्म और मरण के इस चक्र को समझ सकतें हैं। रिश्तों के बीच रहकर उन्हें पूर्ण मानसिकता से निभाइए किसी के साथ धोखा मत किजिए। मोह से मुक्त हुए बिना हम इस सांसारिक यातनाओं से मुक्त होना संभव नहीं। प्रेम सभी से किजिए। परन्तु, अति मोह में मत उलझना। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था रखें। भक्ति भाव निस्वार्थ किजिए हृदय से प्रार्थना किजिए कुछ देर शांतचित्त होकर आत्म मूल्यांकन किजिए कभी संशय की स्थिति में मत रहिए बुरे कर्म से बचिए और अच्छाई का साथ दें। याद रखिए! हमें हर पग पर उपदेश देने वाले बहुत मिल जाएंगे, पर साथ देने वाले बहुत कम मिलेंगे। किसी के बहकावे में आकर अपना स्वभाव मत बदलिए। जो भी फैसला करें अपने दिल से करिए जो सही हो। किसी के कहने से अपना मन विचलित मत किजिए। अच्छे-बुरे सभी तरह के लोग मिलते हैं तो जीवन की राह पर, उनमें पहचान कर पाना मुश्किल है, कौन हितैषी है? जितना हो सके अपने काम पर ध्यान दें। कोशिश किजिए जानबूझकर आपके द्वारा कोई पाप न हो जाए। जब कोई गलती हो जाएं, उसके लिए माफी मांगिए। सुधार खुद में करते रहिए। आपके कर्म से किसी को नुकसान न हो इस बात का भी ध्यान रखिए। किसी को कटु वाणी कहने से बचिए। मन पवित्र बना लें। धीरे ही सही लेकिन सुधार के उपाए करते रहिए, कोशिश करते रहेंगे तो एक दिन सदाचरण को खुद में स्थापित कर लेंगे। पहले खुद पर एक नजर डालिए आप सुबह से शाम तक क्या करते हैं, क्या आपके द्वारा कोई ऐसे कार्य होता है जो सही नहीं, जिसके लिए आपकी आत्म गवाही न दे? फिर भी, आप कर रहे तो सावधान हो जाइए। दूसरों के नहीं, अपने कर्म का ज्ञान आपको होना चाहिए। तभी आप अंदर से प्रसन्नचित हो पाएंगे। मानसिक शान्ति इस धरा पर सर्वोपरि है; एक संवेदनशील हृदय ही सकल जगत के कल्याण को आत्मसात कर सकता है। सबके कल्याण (भले) की कामना हो। भारत माता की जय !

 

 

नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,

सादर!

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़