संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
दुगालखोला में लगी जागरूकता चौपाल को चौकी प्रभारी ने किया जागरूक।
महिला सुरक्षा,साइबर, नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियों से क्षेत्र की महिलाएं हुई लाभान्वित
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों /काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 12.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय ने नेतृत्व में चौकी प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा दुगालखोला में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहभागिता कर विभिन्न लाभप्रद विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। उपस्थित महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये कानून, पोक्सो संबंधी जानकारी व सड़क पर सुरक्षित चलने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान चौकी प्रभारी द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने एवं निर्भय होकर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।









